जिला पंचायत अध्यक्ष उषा यादव ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश में बदायूं जिला पंचायत को नंबर-1 का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक सड़क, पानी, सफाई और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने का ही नतीजा है कि बदायूं ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उषा यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय भाजपा सरकार की नीतियों, टीम वर्क और जनता के भरोसे को देते हुए कहा कि लगातार विकास कार्यों और पारदर्शिता के दम पर बदायूं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में जिले को मॉडल जिला पंचायत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

