By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 48 घंटे में 36 एनकाउंटर, तीन की मौत… यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 48 घंटे में 36 एनकाउंटर, तीन की मौत… यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

48 घंटे में 36 एनकाउंटर, तीन की मौत… यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

Amarkesadmin
Last updated: May 8, 2026 1:54 am
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बुधवार व गुरुवार को पुलिस ने तीन अपराधियों को मुढभेड़ में मार गिराया, जबकि 36 मुठभेड़ में 46 अपराधी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों सहित 61 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से लेकर वर्ष 2017 से लेकर अप्रैल तक 269 अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया गया था।

वहीं, मुठभेड़ में 10,990 अपराधी घायल हुए। साथ ही 85,118 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम तथा 977 अपराधियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपराधियों की 14,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त की है।

यूपी के चिह्नित 68 माफिया व उनके गिरोह के कुल 1,459 सदस्यों के विरुद्ध 875 अभियोग पंजीकृत कर 638 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी पुलिस द्वारा पिछले दिनों से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कुल 36 में सबसे अधिक आठ मुठभेड़ मुजफ्फरनगर में हुई हैं। इन मुठभेड़ में 10 अपराधी घायल हुए।

पुलिस ने मुजफ्फरनर से घायलों सहित 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि हरदोई व मथुरा में हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए हैं। पिछले नौ वर्षों में पुुलिस ने 269 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, अब इनकी संख्या बढ़कर 272 हो गई है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधियों की संख्या 11,051 हो गई है।

डीजीपी ने बताया कि यूपी पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने के साथ-साथ अदालत में मजबूत पैरवी कर ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा रही है।

पिछले नौ वर्षों में संबंधित अदालतों में प्रभावी पैरवी कर कुल 1,25,985 से अधिक अभियुक्तों को दोष सिद्ध कराया जा चुका है। 79 अपराधियों को मृत्युदंड, 10,414 को आजीवन कारावास और 1,921 अपराधियों को 20 वर्ष से अधिक की सजा दिलाई गई।

अयोध्या राम मंदिर: अब परकोटे के सभी मंदिरों में होंगे दर्शन, जानें सुगम और विशिष्ट पास के नए नियम
लखनऊ में कैबिनेट बैठक: जनहित और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा
मेरठ में एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत और मेट्रो; आज 90 मिनट में 12930 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी
थाना जलालाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया गया
कांवड़ यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर लौटे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी पुलिस दारोगा भर्ती का रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ और चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
Next Article रोमांचक मैच में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन से हराया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?