संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, द्वारा जमौर स्थित इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आज प्रातः से प्रारंभ होकर सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें कर्मचारियों अधिकारियों एवं ट्रक ड्राइवर को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। जिसमें शुगर मलेरिया टाइफाइड बीपी वजन नेत्र परीक्षण जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई कैंप में लगभग 200 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई
मेडिकल हेल्थ कैंप का शुभारंभ श्री कौशल कुमार पंकज मुख्य संयंत्र प्रबंधक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड बॉटलिंग प्लांट जमौर एवं रेड क्रॉस के सचिव डॉ विजय जौहरी ने किया कार्यक्रम में अन्य अधिकारी गण विपुल कुमार (सीनियर मैनेजर प्लांट) वैभव शर्मा (मैनेजर एलपीजी सेफ्टी) दीपक पटेल (असिस्टेंट मैनेजर प्लांट) उपस्थित रहे
इस शिविर में डॉ. रचना रस्तोगी, डॉ. जिया सिंह, किरन देवी, मधुबाला एवं अनुज कुमार सहित चिकित्सकीय दल अपनी सेवाएँ दी वहीं नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी अनुराग पांडे द्वारा निभाई गई
नेत्र परीक्षण के दौरान जिन 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को निकट दृष्टि ( रीडिंग ) के चश्मे की आवश्यकता चिन्हित की गई उन्हें निशुल्क चश्मा प्राप्त करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल में रेफर किया गया
इस अवसर पर रेड क्रॉस के पाती राम दीक्षित अवनीश सक्सेना, बृजेशगुप्ता , नवजोत सिंह सहित स्वयंसेवक सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी भी उपस्थित रहे तथा शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सेवा कार्यों का उत्साहवर्धन किया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का यह स्वास्थ्य शिविर मानवता, सेवा और जनकल्याण के प्रति संगठन की सतत प्रतिबद्धता का परिचायक है। अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
जमौर स्थित इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Leave a Comment

