By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की पहल रंग लाई, सीएचसी चन्दौसी में एफ.आर.यू. का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की पहल रंग लाई, सीएचसी चन्दौसी में एफ.आर.यू. का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की पहल रंग लाई, सीएचसी चन्दौसी में एफ.आर.यू. का शुभारंभ

Amarkesadmin
Last updated: July 15, 2026 2:50 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

एफ.आर.यू. में हुआ पहला सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
सम्भल (बहजोई), 15 जुलाई 2026
जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की सार्थक पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चन्दौसी में एफ.आर.यू. (First Referral Unit) का शुभारंभ कर दिया गया है। शुभारंभ के साथ ही केन्द्र पर पहला सफल सिजेरियन ऑपरेशन सम्पन्न हुआ, जिसमें इस्लामनगर निवासी एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। वर्तमान में जच्चा एवं नवजात शिशु दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। एफ आर यू पर सीएचसी चंदौसी प्रभारी डॉ हरविंदर सिंह तथा डॉ खेलेन्द्र सक्सेना तथा महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सारिका अग्रवाल,निश्चेतक डॉ विश्वनाथ एवं कमल ओ. टी टैक्नीशियन तथा स्टाफ नर्स सुमन मौजूद रहे।
सीएचसी चन्दौसी के प्रभारी डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि एफ.आर.यू. की स्थापना से अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य छोटे स्वास्थ्य केन्द्रों से आने वाले गंभीर मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। यहां 24×7 सामान्य प्रसव, आपातकालीन प्रसूति सेवाएं एवं सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि एफ.आर.यू. का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं अन्य गंभीर रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा उपचार संबंधी जटिलताओं में कमी लाना है।
उन्होंने बताया कि एफ.आर.यू. चन्दौसी में डॉ. खेलेन्द्र सक्सेना, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की ऑन-कॉल ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को डॉ. विश्वनाथ (निश्चेतक) तथा ओ.टी. टेक्नीशियन की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराते हुए ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) को पूर्ण रूप से तैयार कर दिया गया है।
वर्जन
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएचसी चन्दौसी में एफ.आर.यू. के संचालन से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा तथा गंभीर मरीजों को अनावश्यक रूप से दूर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
— जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

रेलवे अंडरब्रिज की खराब हालत से हुई ऊषा सिंह की दर्दनाक मौत
उपभोक्ता ने जीती अपने अधिकार की लड़ाई
शाहजहाँपुर पुलिस का अर्दली रूम: लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर
28 मई 1996 भारतीय संसद का एक ऐतिहासिक अध्याय
सिलाई प्रशिक्षण शिविर में किट वितरण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, बेहतर व्यवस्था के निर्देश
Next Article देवकली पंप कैनाल मामले में पूर्व एमएलसी दोषमुक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?