बिजनौर
सौरभ अग्रवाल को हिंद पत्रकार सुरक्षा संघ का बिजनौर जिले के नगीना तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगीना तहसील अध्यक्ष बनने और उनके इस पदभार को ग्रहण करने से स्थानीय पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है और उन्हें नई नियुक्ति पर बधाइयां मिल रही हैं।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता से अलग हटकर मिशन की भावना से जनहित में पत्रकारिता करें। जनहित की भावना से कार्य करना एक पत्रकार की जिम्मेदारी है। शासन या प्रशासन की कमियों को सार्वजनिक कर देश, प्रदेश व समाज हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सौरभ अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सादान सैफी और बिजनौर जिला अध्यक्ष विकुल कुमार सहित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
नगीना में सौरभ अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, पत्रकारों में खुशी की लहर
Leave a Comment

