उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सहसवान विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश यादव भी शामिल रहे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया।
प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने 68500 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को न्याय देने, बढ़ती बेरोज़गारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
विधायक बृजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज़ को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विधानसभा परिसर के बाहर हुए इस प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
लखनऊ में विधानसभा के बाहर सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
Leave a Comment

