By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कादरचौक उपद्रव मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कादरचौक उपद्रव मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

कादरचौक उपद्रव मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: July 15, 2026 2:13 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

दिनाँक 12/13.07.2026 की रात्रि में थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कादरचौक में हुई घटना एवं उसके बाद बाहरी तत्वों द्वारा किये गये उपद्रव के संबंध में जरीफनगर पुलिस द्वारा त्वरित व सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 05 अभियुक्तगण को मय घटना में प्रयुक्त 02 अदद लोहे के सरिया,01 अदद लोहे का पाइप, 01 अदद प्लास्टिक की पेट्रोल की बोतल व 01 अदद डन्डा सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 12/13.07.2026 की रात्रि में थाना जरीफनगर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कादरचौक में दो पक्षों के मध्य रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर गाली गलौज व मारपीट हुई जिसमें हरिओम S/ कृपाल सिंह एवं जोगेंद्र ,रामानन्द के साथ गॉव के ही दूसरे पक्ष के द्वारा लाठी डंडा आदि से मारपीट की गई जिसमें उपचार के दौरान हरिओम की मृत्यु हो गई । इस सन्दर्भ में थाना जरीफनगर पर अभियोग पंजीकृत कर 06 नामजद अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
दिनाँक 14.07.2026 को पोस्टमार्टम के पश्चात बाहर के कुछ व्यक्तियों द्वारा गांव के लोगों को भड़काकर मृतक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर चौकी नाधा के सामने सहसवान-नाधा मुख्य मार्ग पर रखकर,मार्ग को अवरूद्ध कर जाम लगाया गया,जिससे एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ । धैयपूर्वक पुलिस बल द्वारा जाम खुलवाने के लिये लोगों को समझाया गया परन्तु 05 घंटे करीब जाम लगाने के पश्चात् पुलिस पर दबाव बनाने के लिये पैट्रोल लगाकर आग लगाने का प्रयास किया गया । उपद्रवी व्यक्तियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोहे के सरिये, पाइप व डंडे निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया तथा ईंट-पत्थर चलाए,जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए । उपद्रवियों द्वारा थाना की सरकारी प्रथम मोबाइल वाहन का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त किया गया तथा चौकी नाधा में तोड़फोड़ कर सरकारी कुर्सी, मेज सहित अन्य सामान को नुकसान पहुँचाया गया तथा पुलिसकर्मियों को आग लगाने का प्रयास किया गया । जिसे पुलिस ने सतर्कता से विफल कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास भी किया गया,जिसे पुलिस ने तत्काल रोककर उसकी जान बचाई। पुलिस टीम ने अत्यंत संयम एवं साहस का परिचय देते हुए आवश्यक न्यूनतम बल का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया । थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कादरचौक में हुई घटना एवं उसके बाद बाहरी तत्वों द्वारा किये गये उपद्रव के संबंध में जरीफनगर पुलिस द्वारा त्वरित व सख्त कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 207/2026 धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 126(2), 127(2), 121(1), 132,115(2), 109(1), 324(4), 285, 352, 351(3) , 226,326(g) BNS तथा 2/3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 एवं 7 क्रि0ला0एक्ट पंजीकृत कर 05 अभियुक्तगण 1. मोनू सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गुरेर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, 2. आकाश उर्फ राकेश पुत्र विष्णु निवासी ग्राम रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर जनपद सम्भल, 3. विकास पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम सुनारी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, 4. सचिन पुत्र रमेश निवासी ग्राम व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ, 5. अमित पुत्र बाली सिंह निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद लोहे के सरिया,01 अदद लोहे का पाइप,01 अदद प्लास्टिक की पेट्रोल की बोतल व 01 अदद डन्डा बरामद किये गये । समस्त अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0 207/2026 धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 126(2), 127(2), 121(1), 132,115(2), 109(1), 324(4), 285, 352, 351(3) , 226,326(g) BNS तथा 2/3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 एवं 7 क्रि0 ला0 एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1. मोनू सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गुरेर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, 2. आकाश उर्फ राकेश पुत्र विष्णु निवासी ग्राम रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर जनपद सम्भल, 3. विकास पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम सुनारी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, 4. सचिन पुत्र रमेश निवासी ग्राम व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ, 5. अमित पुत्र बाली सिंह निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल

बरामदगी का विवरणः- घटना में प्रयुक्त 02 अदद लोहे के सरिया,01 अदद लोहे का पाइप,01 अदद प्लास्टिक की पेट्रोल की बोतल व 01 अदद डन्डा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- उ0नि0 श्री सहेन्द्रपाल मलिक थाना जरीफनगर जनपद बदायू मय टीम ।

राशन वितरण में गड़बड़ी पर चार दुकानें निलंबित
पूर्व कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ
नोटिस देने पहुंचे अधिकारी से भिड़े विधायक, चौराहे पर मचा बवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनपद को विकास कार्यों में मिली 33 वी रैंक, सुधार के दिए निर्देश
Next Article सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?