स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर जी के नेतृत्व में पांच लोगों की डेलिगेशन ने माननीय नगर विकास मंत्री ए0 के0 शर्मा जी से भेंट वार्ता की और प्रदेश भर के कर्मचारियों की समस्याओ से उनको अवगत कराया जिस पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए आदेश देकर कर अपने अधीनस्थ से प्रमुख सचिव व निर्देशक को वार्ता करने हेतु निर्देशित करने को कहा साथ ही मंत्री जी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर जी को पूर्ण रूप से आस्वस्थ किया कि वह जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव व निदेशक से वार्ता कराएंगे व कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु भरस्क प्रयास करेंगे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार राजवर व अनिल राधे गुड्डू,शाहिद खान, मुकेश चौधरी उपस्थित रहे।

