By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: •गौतमबुद्धनगर नगर की डीएम की सफलता का पहला साल…..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > •गौतमबुद्धनगर नगर की डीएम की सफलता का पहला साल…..
उत्तर प्रदेशराज्य

•गौतमबुद्धनगर नगर की डीएम की सफलता का पहला साल…..

Amarkesadmin
Last updated: August 2, 2026 2:14 pm
Amarkesadmin
18 hours ago
Share
SHARE

संवेदनशील शासन, त्वरित निर्णय क्षमता, पारदर्शिता और जन विश्वास की जीवंत मिसाल है

मेधा रूपम :
‘ यथा नाम तथा गुण ‘
°°°°°°°°°°°°°°°°°

यह उल्लेख है 9 जून 1997 को सृजित जनपद गौतमबुद्धनगर नगर की 26 वीं व प्रथम महिला जिलाधिकारी के रुप में दायित्व निभाने वाली मेधा रुपम के लिए है। 2014 बैच की आईएएस मेघा रुपम जिन्होंने इस दायित्व से पूर्व विभिन्न स्थानों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2014 में अखिल भारतीय स्तर पर दसवीं रैंक प्राप्त करने वाली मेधा रूपम ने अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का परिचय विभिन्न जनपदों में दिया। बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट, मेरठ व उन्नाव में प्रशासनिक दायित्व, यूपीएएएम में संयुक्त निदेशक, महिला कल्याण विभाग में सचिव, बाराबंकी की मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ की जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ तथा कासगंज की जिलाधिकारी के रूप में सफल कार्यकाल के बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जनपद की जिम्मेदारी सौंपी।
29 जुलाई 2025 को गौतम बुद्ध नगर की प्रथम महिला जिलाधिकारी के रुप में नियुक्त की गई । अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल के बीच चुनौतियों के बीच संवेदनशील प्रशासन और विकास की नई पहचान दिलाने में उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसी भी जनपद का विकास केवल योजनाओं से नहीं होता, उसे दिशा देने के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता होती है जो हिमालय की तरह अडिग, गंगा की तरह निर्मल, दीपक की तरह पथप्रदर्शक और वटवृक्ष की तरह आश्रयदायी हो।
गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी के रूप में श्रीमती मेधा रूपम का वर्ष भर का कार्यकाल ऐसे ही नेतृत्व का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
उनका प्रशासनिक व्यक्तित्व उस सारथी के समान दिखाई देता है जो कठिन परिस्थितियों में भी रथ की लगाम दृढ़ता से थामे रखता है और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। चुनौतियां चाहे कानून-व्यवस्था की रही हों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की, औद्योगिक विकास की या आमजन की समस्याओं के समाधान की -हर मोर्चे पर उनका दृष्टिकोण समाधान-केंद्रित और परिणाममुखी रहा।
वर्ष भर उन्होंने अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास, जनकल्याण, निवेश, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा प्रशासनिक सुधारों जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए जनपद को नई दिशा देने का प्रयास किया है। जनपद के नागरिकों के मुताबिक जनसुनवाई को अपनी प्राथमिकता में शामिल करते हुए जिलाधिकारी ने नियमित जनता दर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं स्वयं सुनीं। शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ।
संवेदनशील, सशक्त और परिणाममुखी नेतृत्व
अपने पूरे कार्यकाल में मेधा रूपम ने प्रशासन को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर जनसरोकारों से जोड़ा। आपदा प्रबंधन हो, विकास परियोजनाओं की निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखना अथवा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन-हर क्षेत्र में उन्होंने परिणाममुखी कार्यशैली का परिचय दिया है।

डीएम के रुप में मेधा रूपम ने यह सिद्ध किया कि प्रशासन केवल आदेशों का तंत्र नहीं, बल्कि विश्वास का सेतु भी है। जनता दर्शन के माध्यम से उन्होंने कार्यालय और नागरिक के बीच की दूरी कम की। उनके लिए हर फरियादी केवल एक प्रार्थना-पत्र नहीं, बल्कि एक उम्मीद लेकर आया नागरिक था। यही संवेदनशीलता उन्हें एक अधिकारी से बढ़कर जनविश्वास का प्रतीक बनाती है।
उनका कार्यकाल उस माली की तरह रहा जिसने विकास की पौध को केवल रोपा ही नहीं, बल्कि उसे निरंतर सींचकर फलने-फूलने का अवसर भी दिया। विकास परियोजनाओं की गति, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ान का ऐतिहासिक क्षण, योजनाओं की सतत समीक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता- इन सभी ने जनपद को नई पहचान देने का कार्य किया।
एक कुशल प्रशासक की सबसे बड़ी पहचान संकट के समय होती है। मेधा रूपम ने अनेक अवसरों पर यह साबित किया कि विपत्ति में वे आश्वस्ति की छांव, अनिश्चितता में विश्वास की किरण और चुनौतियों के बीच समाधान का प्रकाश स्तंभ बनकर खड़ी रहीं। यही गुण किसी भी लोकसेवक को विशिष्ट बनाते हैं।
यदि प्रशासन को एक विशाल नदी माना जाए तो मेधा रूपम उसका वह संतुलित प्रवाह हैं जो विकास, सुशासन और जनकल्याण की धाराओं को साथ लेकर आगे बढ़ता है। यदि शासन को एक भवन कहा जाए तो वह उसकी मजबूत नींव हैं, और यदि जनपद को एक परिवार माना जाए तो वह उसकी उत्तरदायी संरक्षक के रूप में दिखाई देती हैं।
गौतमबुद्ध नगर में उनका वर्ष का कार्यकाल केवल समय का एक अध्याय नहीं,यह तो बस शुरुआत है ,यह शुरुआत सुशासन, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनसेवा की ऐसी कहानी है जो यह संदेश देती है कि सच्चा प्रशासन वही है जिसमें शक्ति के साथ संवेदना, निर्णय के साथ विवेक और विकास के साथ मानवीय मूल्य भी साथ चलें।
यह विश्वास किया जा सकता है कि उनके नेतृत्व में जनपद विकास, सुशासन और जनसहभागिता के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा तथा उनका कार्यकाल प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रेरक उदाहरण है ।

दुर्विजय सिंह शाक्य जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई
हरिद्वार में रीति-रिवाजों के साथ हुआ अस्थि विसर्जन
सड़क सुरक्षा, जीएसटी और सरकारी योजनाओं पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 450 वर्ग मीटर सरकारी जमीन मामले में कार्रवाई, महिला लेखपाल सस्पेंड
Next Article ब्रजघाट में एक्शन मोड में दिखीं DM कविता मीना!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?