संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिस बल को सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को देने हेतु जागरूक किया गया।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस आगामी ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
Leave a Comment

