सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियों को हरिद्वार में पूरे रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर पत्नी अपर्णा यादव , उनकी दोनों बेटियां, तेज प्रताप यादव और अक्षय यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही अनुष्ठान में बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
अस्थियों के विसर्जन से पहले घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अनुष्ठान कराया। पूजा खत्म होने के बाद जब अस्थि कलश विसर्जन के लिए ले जाया जाने लगा तो पूरे परिवार की आंखे नम थीं। इस दौरान छोटी बेटी कलश को माथे पर लगाकर रो पड़ी। वहीं, अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं पत्नी अपर्णा यादव भी फूट-फूटकर रो पड़ीं।

