By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी, योगी सरकार ने मंजूर किए 717 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी, योगी सरकार ने मंजूर किए 717 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी, योगी सरकार ने मंजूर किए 717 करोड़ रुपये

Amarkesadmin
Last updated: March 12, 2026 1:18 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रदेश की कृषि व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने में जुटा है। इसी क्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण जनपदों—सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में ‘प्रेशर सिंचाई प्रणाली’ (Pressure Irrigation System) के माध्यम से एक बड़ी सिंचाई क्रांति की शुरुआत की गई है। इस आधुनिक तकनीक का उद्देश्य कम जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी सिंचाई सुनिश्चित करना है, ताकि प्रदेश के किसान जल संकट की चिंता किए बिना बेहतर फसल उत्पादन कर सकें।

111 करोड़ की 7 बड़ी परियोजनाएं

प्रदेश सरकार इन तीन जनपदों में लगभग 111.62 करोड़ रुपये की लागत से 7 प्रमुख प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं का विकास कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर कुल 4405 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे क्षेत्र के लगभग 57 गाँव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। जल संसाधन विभाग का यह प्रयास न केवल पानी के बर्बादी को रोकेगा, बल्कि सिंचाई वितरण प्रणाली को भी सुदृढ़ करेगा।

निर्माण कार्य अंतिम चरण में

परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सिद्धार्थनगर जनपद की पड़रिया प्रेशर सिंचाई प्रणाली का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसके तहत 3.6 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली विकसित कर 454 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई विस्तार किया गया है। इसी तरह, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज की कैम्पियरगंज शाखा पर चल रहा कार्य भी लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इससे करीब 600 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में पानी पहुँचेगा और 9 गाँवों के किसान रबी व खरीफ की फसलों के लिए आत्मनिर्भर बनेंगे।

गोरखपुर और अन्य रजवाहा परियोजनाएं

महाराजगंज के मैहनवा, बृजमनगंज और फरेंदा रजवाहा पर भी प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है, जिनमें से अधिकतर पूर्णता की ओर हैं। वहीं, गोरखपुर जनपद में बैकुंठपुर रजवाहा पर 4.6 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली विकसित की जा रही है। इस अकेले प्रोजेक्ट से गोरखपुर के 10 गाँवों के किसानों को फायदा होगा और 690 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि

प्रेशर सिंचाई प्रणाली पानी के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करती है, जिससे सिंचाई की लागत कम होती है और फसलों को सही समय पर पानी मिलता है। विभाग की यह पहल न केवल कृषि उत्पादकता को बढ़ाएगी, बल्कि भविष्य में किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

डीएम ने जनपदवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
बिसौली में 15वां विशाल भंडारा: श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम
प्यार में अंधी बेटी बनी ‘विभीषण’: पिता ने शादी से किया इंकार, तो प्रेमी को सौंपी घर की डुप्लीकेट चाबी; करवा दी ₹1.20 करोड़ की डकैती
हसनपुर तहसील में जनता की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 12 मार्च 2026 : आज चैत्र कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Next Article सीएम योगी बोले: प्रदेश में नहीं पनपने देंगे अब दूसरा छांगुर, धर्मांतरण के मामलों पर निगाह रखे प्रशासन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?