सम्भल ( बहजोई) 19 फरवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव द्वारा बैठक से संबंधित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।
बैठक के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, ई- वेस्ट प्रबंधन आदि पर चर्चा की गयी।
जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की प्लास्टिक एवं पॉलीथिन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए अधिक से अधिक कागज और कपड़े के थैले को लेकर लोगों को जागरूक करें।
बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराया जाए।
इसके उपरांत नमामि गंगे के अन्तर्गत गंगा ग्रामों के कार्यों की प्रगति, जिला सीमा के भीतर नदी में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नालों की पहचान, अर्थ गंगा, प्राकृतिक/ जैविक खेती को बढ़ावा, घाटों का रखरखाव पर भी चर्चा की गयी।
वृक्षारोपण के लक्ष्य को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया
जनपद की छोटी नदियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त करते हुए सहायक अभियंता सिंचाई ,सहायक अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि छोटी नदियों का चिन्हांकन किया जाए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, डिप्टी कलक्टर विकास चंद्र, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

