उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारी एक बार फिर काम पर लौट रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को शहर में उपद्रव, आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बाद बुधवार को शांति रही। फैक्ट्रियां खुल गई हैं। कर्मचारियों काम पर लौट आए हैं। स्थिति सामान्य बनी हुई है। किसी प्रकार की उपद्रव की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से संवेदनशील इलाकों की निगरानी हो रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 कंपनी आरएएफ और पीएसी लगाई गई है। इस बीच सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार कर्मचारियों को शांत करने के लिए प्रयास किए गए हैं। वहीं, संवेदनशील वीडियो शेयर किए जाने के मामले में राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचन यादव पर केस दर्ज किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा मोटर्स के कार्यक्रम में एक बार फिर कर्मचारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। किसी भी उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, कंपनी और कर्मचारी को एक परिवार बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपने परिवार को नुकसान पहुंचा कर आप अपना ही नुकसान करेंगे।
नोएडा में हालात सामान्य, कर्मचारी काम पर लौटे; पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Leave a Comment

