संभव अभियान 6.0 के अंतर्गत जनपद सम्भल में माह जून 2026 में चिह्नित 172 SAM बच्चों को ब्लॉक स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियो यहां तक की जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी एक SAM बच्चे को गोद लिया गया है, उक्त समस्त 172 बच्चों के परिवार से गोद लिए गए अधिकारियों द्वारा 15 दिवस में भ्रमण करके सुपोषित करने हेतु वार्ता / जागरूक किया जायेगा एवं NRC रिफर किया जायेगा SAM बच्चे के उन परिवार को जो मछली का सेवन करते है उन्हें जनपद प्रशासन द्वारा प्रति सप्ताह मछली दिलवाई जाएगी एवं अन्य SAM बच्चों को पोषण पोटली दी जाएगी। इसी के अनुपालन में आज दिनांक 11.07.2026 को मुहम्मदपुर बाबई ग्राम के तीन SAM बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय के नेतृत्व में मछली का वितरण किया गया, साथ ही मछली नहीं सेवन करने वाले दो कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली उपनिदेशक कृषि श्री अरुण त्रिपाठी जी द्वारा वितरित की गई। साथ ही जनपद के कुल 172 में से 63 मछली सेवन करने वाले SAM बच्चों के परिवार को मछली वितरित की गई। 172 में से 1 जुलाई से 11 जुलाई तक 20 SAM बच्चे NRC भर्ती कराए गए । शेष SAM बच्चों का 15 जुलाई को गोद लिए गए अधिकारियों के सम्मुख एक बार पुनः वजन एवं लंबाई जांच, SAM बच्चों को NRC भर्ती कराया जायेगा ।

