बिसौली। पिछले कुछ दिनों से अघोषित विद्युत कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बल्कि इसका असर खेती और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की अघोषित कटौती के चलते उनकी फसलों का सूखने का खतरा मंडरा रहा है। इधर भीषण गर्मी के बीच लगातार अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि फसलें सूख रही है साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घरेलू ज़रूरतें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

