सम्भल (बहजोई) 22 अप्रैल 2026: आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डीएलसीसी (जिला स्तरीय परामर्शी समिति) बैंक संबंधित योजनाएं/ऋण योजनाएं, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सीसीएल राष्ट्रीय शहरी,आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि, कृषि/उद्यान से संबंधित ऋण योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं लक्ष्य के सापेक्ष मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य करने की निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से प्राप्त आवेदनों के विषय में जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि जो आवेदन संबंधित योजना से संबंधित प्राप्त हुए हैं उनको प्राथमिकता पर संज्ञान में लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभागों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधन केनरा बैंक ललित राय, जीएसटी विभाग के अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित समस्त बैंकर्स सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति पर जोर
Leave a Comment

