आज बरेली सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए प्रथम विमान सेवा का केक काटकर शुभारंभ किया ।
यह केवल एक नई हवाई सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि बरेली, संपूर्ण तराई क्षेत्र एवं आसपास के जनपदों के आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन और व्यापारिक विकास को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू जी के मार्गदर्शन में देश का विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। बरेली को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ने का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों, व्यापारियों तथा यात्रियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, एयरपोर्ट प्रबंधन एवं इस कार्य को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्वास है कि आने वाले समय में बरेली से देश के अन्य प्रमुख नगरों के लिए भी हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

