मुरादाबाद रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री और फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में आंदोलित अधिवक्ता साथियों के बीच पहुँची।दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के महासचिव कपिल गुप्ता जी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुझे अपनी माँगों का ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी अधिवक्ता साथियों को आश्वस्त किया है कि इस लड़ाई में मैं पूरी तरह उनके साथ हूँ। आपकी इस जायज माँग और हक की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।आपके इस अटूट विश्वास और समर्थन के लिए आप सभी का आभार।

