By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ऑफिसर्स कॉलोनी का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ऑफिसर्स कॉलोनी का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

ऑफिसर्स कॉलोनी का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 9, 2026 3:48 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने मुरादाबाद शहर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी के बाहर नाले के ऊपर क्षतिग्रस्त दीवार को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ऊंची पुलिया निर्माण की आवश्यकता पर भी संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा, जिससे बरसात के दौरान पानी कॉलोनी में प्रवेश न कर सके।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के अंदर स्थित क्षतिग्रस्त एवं अवरुद्ध नालियों की सफाई एवं मरम्मत कराने, उनमें भरे कचरे, ईंट-पत्थर आदि को हटाने के निर्देश दिए गए। पार्क में टूटे हुए झूलों की मरम्मत, घास की नियमित कटाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने पार्क के बाहर एवं आवासों के सामने स्थित बड़े पेड़ों के चारों ओर गोलाकार बेंच बनाने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा कर्मियों एवं नागरिकों को बैठने की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त आवासों के पीछे स्थित नाले के ऊपर उगी घास एवं झाड़ियों की सफाई तथा आवश्यकतानुसार पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान ऑफिसर्स कॉलोनी के द्वितीय प्रवेश द्वार के निकट स्थित खाली कमरे की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसकी साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए साथ ही गेट के पास स्थित खाली भूमि को विकसित कर खेल मैदान के रूप में तैयार करने, उसके चारों ओर लगभग डेढ़ फीट ऊंची बाउंड्री बनवाने तथा ग्रिल लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण ऑफिसर्स कॉलोनी के सभी आवासों का नजरी नक्शा तैयार किया जाए तथा प्रत्येक आवास का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्यों का विस्तृत स्टेटमेंट तैयार किया जाए, ताकि चरणबद्ध तरीके से आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्य कराए जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय और अपर जिलाधिकारी नगर श्री अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित आधिकारिक मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मंदिर में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से वितरित किया प्रसाद
गोरखनाथ मंदिर में सौहार्द की मिसाल
बदायूं के एस एस पी ने पीस कमेटी की बैठक में भाग लिया
पीएनबी का मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम: किसानों को मिला सीधा लाभ
होली खेले श्यामा भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई में…
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article टनकपुर में ‘लोक कल्याण मेला’, पीएम स्वनिधि योजना पर जागरूकता और लाभ वितरण
Next Article आईजीआरएस रैंकिंग में बदायूं पुलिस का कमाल, प्रदेश में पहला स्थान हासिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?