श्री नारायण सेवा समिति (रजि.), चंदौसी द्वारा आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टर मोहित बंसल जी एवं उनकी धर्मपत्नी स्मृति वार्ष्णेय को उनकी श्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं के लिए उनके आशीर्वाद नर्सिंग होम पर सम्मानित किया गया । उनको चिकित्सक दिवस की विशेष शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समिति के अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय भोलेनाथ ने कहा कि भारत के महान चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री श्री बिधान चंद्र राय की जन्म तिथि 1 जुलाई की जयंती के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है । मुख्य वक्ता विपिन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत एक जुलाई 1991 को मानव सेवा के संदर्भ में हुई । हरीश कठेरिया एडवोकेट ने कहा कि इस महान दिवस पर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने वाले चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है । पूर्व प्रधानाचार्य दृगपालसिंह ने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है क्योंकि रोगों के विरुद्ध युद्ध करने वाले डॉक्टर ही मानव जीवन की रक्षा करते हैं । ने कहा कि विश्व स्तर पर विभिन्न देशों में यह दिवस अलग-अलग तिथियां पर मनाया जाता है और डॉक्टर को सम्मानित किया जाता है । डॉ. डी. के. अग्निहोत्री ने कहा कि समाज में समर्पण, सेवा और संवेदना के प्रतीक डॉक्टर आज भी बीमारियों से लोगों की जीवन रक्षा कर रहे हैं जो एक दैविक कार्य है । के. जी. गुप्ता ने कहा कि समाज में चिकित्सकों का अहम योगदान है ।
इस दौरान सुखपालसिंह गौर, शान्ति राणा शान्ति तथा डॉ. जयशंकर दुबे ने अपने समीचीन काव्य पाठ से सभा में शमां बांध दिया ।
अध्यक्षता सुभाष वार्ष्णेय भोलेनाथ ने की तथा संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया ।
श्री नारायण सेवा समिति द्वारा डॉक्टर मोहित बंसल का सम्मान
Leave a Comment

