यूपी में कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बरेली और बदायूं में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बदायूं में तेज हवा के कारण एक यूनीपोल गिर गया। वहीं, मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि गेहूं और सरसों की कटाई हो रही है। बीते सप्ताह भी आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है अभी आंधी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

