यूपी के मेरठ से सांसद अरुण गोविल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीएम आवास के पास धरना-प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते नजर आ रहे हैं। चर्चित ‘रामायण’ सीरियल में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल ने जैसे ही वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया, कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने उनसे कहा कि वे मर्यादा में रहें और बच्चों का साथ दें।
शेयर वीडियो में नितिन नबीन कह रहे- ‘राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक बनते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास पर जो हुआ, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत और भारत के राजनीतिक इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय है। संसद में हर विषय पर संवाद के लिए हम हमेशा तैयार हैं, लेकिन अराजकता स्वीकार्य नहीं।’

