By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: धूम्रपान न करें, पर्यावरण बचाएं: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > धूम्रपान न करें, पर्यावरण बचाएं: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया
उत्तर प्रदेशराज्य

धूम्रपान न करें, पर्यावरण बचाएं: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया

Amarkesadmin
Last updated: March 11, 2026 2:33 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

आज दिनांक 11 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना, एस. एम. कॉलेज, चंदौसी के कौशल विकास हेतु युवा शीर्षक के अंतर्गत लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवा शिविर राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर ग्राम देवरखेड़ा में डॉ. विशेष कुमार पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में आयोजित किया गया. शिविर में सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम को आयोजित करने के उपरांत गांव में रैली निकालकर ग्राम वासियों को धूम्रपान ना करने के लिए प्रेरित किया। रैली के उपरांत स्वयंसेवकों ने धूम्रपान को मानव की प्रकृति के विरुद्ध बताते हुए अपने विचार प्रकट किये और धूम्रपान न करने एवं न करने देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में वन एवं वन्य जीव संरक्षण विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्री प्रभात कुमार, प्रभागीय वन विभाग अधिकारी महोदय ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर उन्मुख करने की प्रेरणा दी। श्री प्रभात कुमार ने स्वयंसेवकों को वानिकी के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराते हुए विद्यार्थियों को वानिकी संबंधित कार्यक्रमों में रोजगार खोजने के विभिन्न आयामों के विषय में जानकारी दी। श्री प्रभात कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से अपने चरित्र एवं व्यक्तित्व के विकास करने की प्रेरणा दी। श्री शरद शर्मा, शिक्षाविद् ने कहा कि जीवन जीव और वन का संतुलन है इनमें से किसी भी एक घटक के अनुपात में अंतर आने पर दोनों की प्रणालियों में दृष्टिगोचर प्रभाव अंकित किये जाते हैं। इस अवसर पर बहजोई से आए हुए श्री गुरप्रीत सिंह, सर्प विशेषज्ञ ने पर्यावरण संतुलन में सांपों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्प किसान के मित्र होते हैं, उन्हें शत्रुवत ना समझा जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री तरुण चौहान, श्री विकास, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री सुरेश एवं जितेंद्र कुमार का विशेष रूप से सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जिलाधिकारी ने चौपला फ्लाईओवर का किया स्थलीय निरीक्षण
दूर-दराज से आए लोगों के लिए रसोई बनी सहारा
13 साल के अमिताभ की फरियाद सुन भावुक हुए अधिकारी
मोहर सिंह यादव का 42 वर्षों बाद सेवानिवृत्ति समारोह
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला; जिस दिन पति दे तलाक, उसी दिन से खत्म माना जाएगा निकाह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नागरिकों से अपील: निर्माण मलबा न फेंकें, स्वच्छ काशीपुर में योगदान दें
Next Article कैंसर और लकवा झेलने के बाद संजय डहरिया ने UPSC परीक्षा क्रैक की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?