By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला; जिस दिन पति दे तलाक, उसी दिन से खत्म माना जाएगा निकाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला; जिस दिन पति दे तलाक, उसी दिन से खत्म माना जाएगा निकाह
उत्तर प्रदेशराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला; जिस दिन पति दे तलाक, उसी दिन से खत्म माना जाएगा निकाह

Amarkesadmin
Last updated: April 3, 2026 1:22 am
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम कानून में तलाक कहने की प्रक्रिया पूरी होते ही तलाक हो जाता है। यदि अदालत से तलाक की डिक्री ली जाती है तो वह तलाक नहीं, केवल पहले से दिए तलाक की घोषणा मात्र है।

एकलपीठ ने याचिका आंशिक रूप से स्वीकार की  

न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकलपीठ ने प्रयागराज की हुमैरा रियाज की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा, ‘कानून के अंतर्गत जब कोई पति तलाक का ऐलान करता है, तो वह उसी तारीख से लागू माना जाता है जिस दिन उसकी घोषणा पूरी की गई थी, न कि उस तारीख से जब अदालत उस पर अपनी मुहर लगाती है। तलाक के संबंध में अदालत द्वारा पारित आदेश केवल ‘घोषणात्मक’ प्रकृति का होता है और जो पूर्व में हो चुके तलाक को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। यह आदेश किसी नई वैवाहिक स्थिति को जन्म नहीं देता, बल्कि पहले से मौजूद स्थिति की पुष्टि करता है।’

फैमिली कोर्ट के आदेश को दी चुनौती 

हुमैरा ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसके गुजारा भत्ता के दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि दूसरे निकाह के समय पहले पति से तलाक की अदालती डिक्री प्राप्त नहीं हुई थी। हाई कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि यदि शौहर ने कानून के अनुसार पहले ही तलाक दे दिया था तो उसे उसी समय से प्रभावी माना जाएगा।

हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का रद किया निर्णय  

अदालत ने माना कि फैमिली कोर्ट ने तलाक के आदेश की प्रकृति को समझने में कानूनी त्रुटि की है। हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का निर्णय रद करते हुए मामला उसके पास वापस भेज दिया है। निर्देश दिया है कि दोनों पक्षों को सुनकर छह महीने के भीतर गुण-दोष के आधार पर भरण-पोषण के संबंध में नया निर्णय लिया जाए।

क्या है मामला? 

मुकदमे से जुड़े तथ्य यह हैं कि हुमैरा का निकाह पहले अब्दुल वहीद अंसारी से तीन फरवरी 2002 को हुआ था। अब्दुल वहीद ने 27 फरवरी 2005 को तलाक दिया था। इसके बाद परिवार न्यायालय में घोषणात्मक मुकदमा दायर किया गया। आठ जनवरी 2013 को पारित निर्णय में तलाक को वैध घोषित किया गया।

परिवार अदालत ने तलाक की वैधता स्वीकार की 

इधर हुमैरा ने मोहम्मद दाऊद से 27 मई 2012 को दूसरा निकाह किया, जिसमें दो पुत्रों का जन्म हुआ। यह विवाह भी नहीं चला। परिवार अदालत ने 11 मई 2023 को तलाक की वैधता को स्वीकार किया। हुमैरा ने दूसरे शौहर से भरण पोषण मांगा। उसका कहना था कि दाऊद केंद्र सरकार का कर्मचारी है, उसकी अच्छी आय है। दाऊद ने हुमैरा व उनके पुत्रों का भरण-पोषण करने से इनकार कर दिया।

परिवार अदालत ने गुजारा भत्ता स्वीकार किया  

परिवार अदालत ने 27 मई 2025 के आदेश में बच्चों के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये का गुजारा भत्ता स्वीकार कर लिया, लेकिन पत्नी के भरण-पोषण का दावा यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि पहला विवाह वैध रूप से समाप्त नहीं हुआ था, इसलिए दूसरा विवाह अमान्य है।

शौर्य यादव के जन्मदिन पर मिले अपार प्रेम हेतु धन्यवाद
बदलता जेवर ।।
बदायूँ SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनी जनसुनवाई
आगामी हनुमान जयंती पर्व के दृष्टिगत हनुमत धाम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
कोर्ट में तहलका: CJI बोले, ‘समाज अपनी मानसिकता बदलें, जाति का दोष ब्राह्मणों का नहीं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 3 अप्रैल 2026 : आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक
Next Article यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, 16 घंटे नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या है वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?