उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव, SIR, आरक्षण और आगामी योजनाओं खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा है कि यूपी पंचायत चुनाव समय पर होंगे। इसके लिए 15 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कई मुद्दों पर नवभारत टाइम्स से विशेष बातचीत की। बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों और उसमें हो रही देरी के कारणों पर भी बात की। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रहने की भी बात कही।
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर हो रही देरी के बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब यह साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे। इसकी तैयारी पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग की ओर से पूरी कर कर ली गई है। मतपत्र भी छप करके सभी जिले मुख्यालयों पर पहुंचा दिए गए हैं। जिस दिन अधिसूचना जारी हो जाएगी, चुनाव करा दिया जाएगा। चुनाव में हो रही देरी के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा, जनगणना और SIR को लेकर थोड़ा समय लग रहा है। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन भी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दिया जाएगा।

