By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में नए साल पर आवासीय योजनाओं की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में नए साल पर आवासीय योजनाओं की सौगात
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में नए साल पर आवासीय योजनाओं की सौगात

Amarkesadmin
Last updated: January 1, 2026 2:14 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

यूपी की योगी सरकार शहरों में मकान बनाने की चाहत रखने वालों को नए साल का तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद करीब 22 शहरों में नई आवासीय योजनाएं लांच करने जा रहे हैं। इससे करीब 50 हजार लोगों को आवासीय सुविधाएं मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए काफी हद तक भूमि की व्यवस्था हो गई है। योजनाएं शहरवार चरणबद्ध तरीके से आएंगी। ये योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत लाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जरूरतमंद को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश आवास विभाग को दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को शीड कैपिटल के आधार पर भूमि लेने के लिए पैसा दिए जा रहे हैं। इनके द्वारा योजनाओं से होने वाली आय के बाद धीरे-धीरे ये पैसा शासन को वापस किया जाएगा। आवास विभाग इस योजना में प्रदेश के 31 शहरों में आवासीय योजनाएं लाने के लिए 13887 करोड़ रुपये देगा, जिसमें से 6440 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय योजनाएं लाने के लिए 7183.94 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। इनमें से अब तक 1539.25 हेक्टेयर भूमि ली जा चुकी है। शासन स्तर पर पिछले दिनों हुई बैठक में विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिया गया है कि साल 2026 में चरणबद्ध तरीके से आवासीय योजनाएं लाई जाएं। हर योजना में जरूरत के आधार पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। आवासीय योजना के साथ स्कूल, कॉलेज, नर्सिंगहोम, पार्क के साथ सामुदायिक सुविधाएं होंगी। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सभी योजनाओं में पर्याप्त मात्रा में पार्क के लिए स्थान सुरक्षित किए जाएंगे।

इन शहरों में जल्द आएंगी योजनाएं

गोरखपुर, चित्रकूट, आगरा, बुलंदशहर, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, लखनऊ आईटी सिटी व वेलनेस सिटी, खुर्जा, बांदा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़-पिलखुआ, रामपुर इसके अलावा आवास विकास परिषद करीब चार शहरों में आवासीय योजनाएं लाएगा।

मांगा गया प्रस्ताव

इसके साथ ही आवास विकास परिषद और अन्य विकास प्राधिकरणों से भी आवासीय योजना लाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। उनसे कहा गया है कि वे प्रस्ताव में ये जरूर बताएं कि कितने हेक्टेयर भूमि पर योजनाएं लाएंगे। भूमि खरीदने पर कितना पैसा खर्च होगा और उनकी योजनाएं भूमि लेने के बाद कितने दिनों में आ जाएंगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुरादाबाद में हुआ स्वागत
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषानुसार जनपद शाहजहॉपुर में स्थापित
अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा वर्ल्ड-क्लास मंदिर संग्रहालय, कैबिनेट के फैसले से संत समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर
डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण व पंचायत नामावली पर अहम बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Aaj Ka Panchang 01 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Next Article यूपी में नए साल पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?