By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी ने किया रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी ने किया रवाना
उत्तर प्रदेशराज्य

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी ने किया रवाना

Amarkesadmin
Last updated: April 18, 2026 1:16 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जनपद से चयनित 10 तीर्थयात्रियों को कार्यालय से जिलाधिकारी द्वारा फूल मालाएँ पहनाकर तथा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सम्भल ( बहजोई) 18 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश शासन के अन्तर्गत मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार दिनांक 18 अप्रैल 2026 से दिनांक 24 अप्रैल 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद के चयनित 10 यात्री जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी / जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमनाथ की यात्रा के लिए प्रस्थान किया जिनको कार्यालय से जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा फूलों की माला पहनाकर तथा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नामित नोडल अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा बताया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 व्यक्तियों को सोमनाथ तीर्थयात्रा के लिए भेजा जाएगा।इन तीर्थयात्रियों का चयन जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से किया गया और उन्होंने बताया कि यात्रा के अन्तर्गत 11 समूहों ( समूह 1- शॉपकीपर्स, हॉकर्स, स्ट्रीट वैण्डर्स , मार्केट एसोशिएशन ,समूह 2- महिलाएं,समूह 3- गिंग वर्कर्स,समूह- 4 विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी,समूह5- यंग प्रोफेशनल एमबीए,स्टूडैन्टस,कॉपरेट क्षेत्र में प्रतिनिधि विधार्थी,कर्मचारी,स्टार्टअप्स के सीईओ, आदि ( उम्र 40 वर्ष से कम) समूह 6- सीनियर सिटीजन,समूह -7 विज्ञान प्रौद्योगिकी,एमएसएमई,तथा तकनीकी सेवा के कर्मचारी,समूह 8 वॉलिंटियर युवा विजेता, नॉन टेक्निकल क्षेत्र के सफल व्यक्ति,समूह 9 अखाड़ा,शिव मंदिर और आध्यात्मिक संस्थाओं के सदस्य,समूह 10 प्रदेश के सीमावर्ती गाँव के व्यक्ति,प्रदेश के कलाकार,समूह 11 पोस्टमैन,रेलवे स्टाफ,सफाई कर्मचारी ड्राइवर्स आदि सेवाओं के लोग) में से अधिकतम 10 लोगों को सोमनाथ की यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के दौरान यात्रा का कार्यक्रम 06 से 07 दिवसीय होगा जिसमें 18 अप्रैल को यात्रियों का आगमन लखनऊ होगा तथा 19 अप्रैल 2026 को लखनऊ में कार्यक्रम के उपरांत यात्रा का ट्रेन के द्वारा लखनऊ से सोमनाथ के लिए प्रस्थान होगा। 21 अप्रैल को सोमनाथ गुजरात में यात्रा का आगमन तथा 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को सोमनाथ में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा 24 अप्रैल 2026 को यात्रा का सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान होगा। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत सोमनाथ संकल्प संवाद, सोमनाथ कॉम्प्लेक्स दर्शन,/ भ्रमण, लाइट एण्ड साउंड शो, सोमनाथ म्यूजियम का भ्रमण, भजन संध्या, रूद्राभिषेक, महा आरती प्रवचन स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, दीपोत्सव आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार उपस्थित रहे।

Sambhal में 101 करोड़ की जमीन घोटाले में बड़ी पुलिस कार्रवाई
नगर पालिका परिषद ने आयोजकों के स्वयं सम्मान पर लगाई रोक
टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
रेलवे अस्पताल का प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों को मिले नए डीएम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनपद बदायूँ के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निम्नांकित सूचना का निःशुल्क प्रकाशन कराये जाने का कष्ट करें
Next Article IAS साई आश्रित शाखमुरी ने बिसौली के एसडीएम का पदभार संभाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?