By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनपद बदायूँ के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निम्नांकित सूचना का निःशुल्क प्रकाशन कराये जाने का कष्ट करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनपद बदायूँ के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निम्नांकित सूचना का निःशुल्क प्रकाशन कराये जाने का कष्ट करें
उत्तर प्रदेशराज्य

जनपद बदायूँ के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निम्नांकित सूचना का निःशुल्क प्रकाशन कराये जाने का कष्ट करें

Amarkesadmin
Last updated: April 18, 2026 1:15 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के निर्देशानुपालन में आज दि० 18.04.2028 को माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ निर्देशानुसार श्रीमती सुमन तिवारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली एवं राजकीय महिला शरणालय / नारी निकेतन, बरेली का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली, में जनपद बदायूँ से सम्बन्धित 16 संवासित किशोर उपस्थित पाये गये समस्त किशोरों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गयी वार्ता के दौरान किसी भी किशोर द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। प्रथम दृष्टया किशोर अपचारी, बाल किशन पुत्र मुकेश से वार्ता के समय उसकी शारीरिक गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी जोकि ऐसा प्रतीत हुआ कि वह नश्य पदार्थों का सेवन करता हो इसी क्रम में प्रभारी अधीक्षक द्वारा उक्त अपचारी के विषय में व्यक्तिगत जानकारी देते हुए बताया कि वह पूर्व में नशीले पदार्थों का सेवन करता था।

इसी क्रम में राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली, में जनपद बदायूँ से सम्बन्धित 16 संवासित किशोरों की मादक पदार्थों के सेवन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जाँच कराये जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी, बदायूँ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बरेली एवं प्रभारी अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि संवासित किशोरों के खाने-पीने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी, बरेली को बजट सम्बन्धित पत्राचार किया गया परन्तु माह नवम्बर, 2025 से माह-अप्रैल, 2026 तक बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है जिस सन्दर्भ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी, बदायूँ एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, बरेली को तत्काल पत्राचार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली को संवासित किशारों की किसी भी प्रकार की विधिक समस्याओं हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ को तत्काल पत्राचार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त राजकीय महिला शरणालय/नारी निकेतन, बरेली में 02 संस्थाएं चल रही है जिसमें जनपद बदायूँ से सम्बन्धित 01 संवासिनी तथा अन्य जनपदों सहित शरणालय की 32 एवं प्रकोष्ठ की 82 संवासिनी उपस्थित पायी गयी पूछे जाने पर किसी प्रकार की कोई समस्या से अवगत नहीं कराया गया तथा मानसिक मन्द बुद्धि वाली मय बच्चों के 84 संवासिनी उपस्थित पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान राजकीय महिला शरणालय/नारी निकेतन, बरेली, प्रभारी अधीक्षक छाया बढ़वल, छुट्टी पर पायी गयी। राजकीय महिला शरणालय / नारी निकेतन, बरेली, प्रभारी प्रबन्धक, को संवासित संवासिनियों की विधिक समस्याओं हेतु तत्काल अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखण्डों में आयोजित हुई रात्रि चौपाल
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार
थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत हवाई फायर करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में आयोजित हुई मा ० सदन की बैठक
संभल में HLB कार्य समाप्त, सुपरवाइजर को मिला प्रमाण पत्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
Next Article सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी ने किया रवाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?