जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के संचालक, प्रधानाचार्यों एवं पुस्तक विक्रेताओं के साथ बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र के साथ लगाए जाने वाले प्रमाण पत्रों का सत्यापन सक्षम अधिकारी के स्तर से कराया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पुस्तक विक्रेताओं को विद्यालयों से प्राप्त पाठ्यक्रम संबंधी विवरण उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि समस्त पुस्तकों से संबंधित सूचना जिले की एनआईसी वेबसाइट पर भी अपलोड कराया जाए।
एनसीईआरटी की पुस्तकों की आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निदेशक एनसीईआरटी को पत्र पूर्व में ही भेजा जा चुका है, जिलाधिकारी द्वारा पुनः पत्र भिजवाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
आरटीई और पाठ्यपुस्तक आपूर्ति पर जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Leave a Comment

