आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आदरणीया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती *रश्मि पटेल जी* के स्नेहिल आमंत्रण पर उनके आवास पर केक काटकर जन्मदिवस मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
रश्मि जी द्वारा प्रदर्शित आत्मीयता, स्नेह एवं शुभकामनाओं ने इस अवसर को और भी अधिक यादगार बना दिया। उनके इस अपनत्व, सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।
*आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद।*

