By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Amarkesadmin
Last updated: June 8, 2026 1:33 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 08 जून 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज परीक्षा के द्वितीय सत्र में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल नगर स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि उक्त लिखित परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय महाविद्यालय सम्भल, जेड.यू. इण्टर कॉलेज सम्भल तथा एम.जी.एम. डिग्री कॉलेज सम्भल का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं चेकिंग व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबन्धन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सम्भल के ग्राम सौंधन मोहम्मदपुर स्थित ऐतिहासिक कारवां सराय के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जीर्णोद्धार किए गए प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवेश द्वार के आसपास परिसर में निवास कर रहे भूमिहीन परिवारों को यहाँ से अन्य स्थान पर बसाने के लिए पट्टा आवंटन की कार्यवाही नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के पास अन्य स्थानों पर आवास उपलब्ध हैं तथा इसके बावजूद वे परिसर की भूमि पर कब्जा किए हुए हैं, वे शीघ्र ही परिसर को खाली करना सुनिश्चित करें, जिससे ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण प्रभावी रूप से किया जा सके।
इस अवसर पर तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरटीई और पाठ्यपुस्तक आपूर्ति पर जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
ट्रांसपोर्ट पर भंडारे का आयोजन, राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया
उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के मिशन में नीरज सिंह का अहम योगदान
बिलारी में नवनियुक्त नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
बदायूं पुलिस की कार्रवाई, वांछित समेत 17 आरोपी पकड़े
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next Article सीएम योगी का बड़ा आश्वासन: आर्थिक तंगी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?