राजनाथ सिंह के बेटे व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता नीरज सिंह इन दिनों संगठन और सामाजिक गतिविधियों दोनों को लेकर चर्चा में हैं। नमो ऐप अभियान के एंबेसडर बनने से लेकर सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने तक, उन्होंने संगठन में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं स्वास्थ्य और रोजगार मेलों के जरिए हजारों लोगों तक पहुंचने का उनका अभियान लगातार जारी है।

