बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के लिए चेचक के टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 1से 5 साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए। यह टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि चेचक एक भयानक बीमारी है जिससे बचने के लिए टीके लगाए जाते हैं। जिसके अंतर्गत 50 बच्चों को टीकाकरण किया गया है। इस दौरान यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय एवं फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता भी उपस्थित रही। रूपम गुप्ता ने कहा कि चेचक उन्मूलन के लिए सभी बच्चों को टीकाकरण में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ स्वाति रंजन, रूपम गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रही।

