आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर पत्रकार बंधुओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। साथ ही सभी पत्रकार साथियों को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
पत्रकारिता लोकतंत्र की वह सशक्त आवाज़ है, जो समाज की अपेक्षाओं, समस्याओं और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। एक जागरूक, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

