दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को आर्थिक रूप से अधिक व्यवहारिक बनाने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बड़ा कदम उठाया है। परियोजना के प्रमुख स्टेशनों के आसपास कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए नोएडा एयरपोर्ट, मथुरा और आगरा में प्रस्तावित स्टेशनों के पास जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
परियोजना की अनुमानित लागत दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। ऐसे में स्टेशनों के आसपास व्यावसायिक विकास के जरिए अतिरिक्त राजस्व सृजित कर प्रोजेक्ट की लागत का बोझ कम करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

