By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: May 30, 2026 1:58 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

प्लास्टिक मुक्त अभियान, ई-वेस्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण एवं नदी पुनरुद्धार कार्यों की हुई समीक्षा

सम्भल (बहजोई), 30 मई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव द्वारा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। सर्वप्रथम ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अस्पतालों में किए गए निरीक्षणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी (साझा उपचार एवं निस्तारण केंद्र) के नियमित निरीक्षण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
ई-वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को ई-वेस्ट संग्रहण हेतु विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बैठक में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2026-27 हेतु जनपद को 22 लाख पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण हेतु स्थलों का समयबद्ध चिन्हीकरण करने तथा आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीन चौपाल का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिला गंगा समिति की बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा तटवर्ती ओडीएफ ग्रामों की स्थिति की समीक्षा की गई। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के संबंध में उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ‘ओमेगा’ ब्रांड एवं ‘सम्भल कल्कि जैविक उत्पाद’ के संबंध में भी जानकारी दी।
बैठक में गंगा आरती के आयोजन, जनपद की वर्धमार नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प की कार्ययोजना तथा महिष्मति नदी के पुनरुद्धार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश
पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़
पति… जो देश की सरहद पर खड़ा था, उसे घर के अंदर ही मौत की साज़िश का शिकार बना दिया गया
संभल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारम्भ हवन में आहुतियों के साथ किया गया
पुलिस ने चार आरोपियों के साथ बाद में नाबालिग समेत चार अन्य को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं की राजनीति में डॉ. वीरेश सिंह की बढ़ती सक्रियता
Next Article जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में आज बृहद स्तर पर चलाया गया अवैध कब्जा मुक्ति अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?