By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
उत्तर प्रदेशराज्य

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Amarkesadmin
Last updated: June 20, 2026 2:07 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार चंदौसी में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

अगर कोई भी ठियाबंदी उखाड़ने का कार्य करे तो पुलिस एवं राजस्व की टीम मिलकर उसके विरुद्ध एफआईआर के साथ-साथ ठोस से ठोस कार्यवाही करना करें सुनिश्चित…. जिलाधिकारी

नगर क्षेत्र में एक अभियान चलाते हुए साफ सफाई की जाए सुनिश्चित, सड़कों के किनारे न दिखे गंदगी… जिलाधिकारी

संभल (बहजोई) 20 जून 2026
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।
आज तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई भी ठियाबंदी उखाड़ने का कार्य करे तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए पावंद सहित ठोस से ठोस कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा धारा 24 की लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे उसको लेकर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चक रोड एवं सरकारी तालाब से अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध प्लॉटिंग को हटवाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। विवादित विरासत एवं अंश निर्धारण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत आने वाली समस्याओं की आख्या समय से आयें उसको लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। चंदौसी तहसील के अन्तर्गत आने वाली नगर पालिका एवं नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में एक अभियान चलाते हुए साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। टीम बनाकर साफ सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए। नगर की सीमा रेखा से जुड़े क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर विकासखण्ड से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। साफ सफाई के जिओ टैग फोटो भी संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रेषित किये जाएं। मौलागढ में जलभराव की समस्या की शीघ्र निस्तारण करने को लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।नगर क्षेत्रों में सड़कों के किनारे कचरा न दिखे यह भी सुनिश्चित किया ‌जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीती यादव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी,क्षेत्राधिकारी चंदौसी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बदायूं में डायल 112 की नई टू-व्हीलर गाड़ियाँ रवाना
पर्यावरण, जल और समावेशी समाज — विश्व कल्याण की ओर भारत का संकल्प
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
यातायात नियमों के पालन की अपील के साथ पुलिस का विशेष अभियान सफल
संभव अभियान 6.0 के तहत 172 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने का लक्ष्य, अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली में नए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
Next Article जिलाधिकारी ने प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का किया भ्रमण, मंदिर के विकास एवं संरक्षण के दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?