By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी ने प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का किया भ्रमण, मंदिर के विकास एवं संरक्षण के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी ने प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का किया भ्रमण, मंदिर के विकास एवं संरक्षण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का किया भ्रमण, मंदिर के विकास एवं संरक्षण के दिए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 20, 2026 2:08 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 20 जून 2026
आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम गणेशपुर में वर्ष 1884 में स्थापित प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा मंदिर परिसर स्थित जलकुंड का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्राचीन मंदिर को विकसित कर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनाने तथा मंदिर के समुचित रखरखाव के लिए एक समिति गठित किए जाने के संबंध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का संरक्षण एवं विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी चन्दौसी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन किए तथा वहां स्थापित विशाल प्रतिमा का अवलोकन किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने चन्दौसी-बहजोई रोड स्थित ग्राम भरतरा में खेल विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्टेडियम के मानचित्र का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम तक पहुंच मार्ग के संबंध में रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत तारों की शिफ्टिंग के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए संबंधित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, तहसीलदार रविन्द्र विक्रम, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एमडीएम डीसी निश्चय सिंह की संविदा समाप्त
थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
रामगंगा नदी क्षेत्र में कटाव निरोधक परियोजनाओं का निरीक्षण सम्पन्न
सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ जरूरतमंद कन्या का विवाह
मेरा युवा भारत के तहत आर्य महिला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम किया गया अयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Next Article संभल में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चला व्यापक जागरूकता अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?