चंदौसी से मथुरा-वृंदावन और संभल-दिल्ली के लिए दो एसी बस सेवाओं का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी ने पूजन-अर्चना व नारियल फोड़कर किया।
बस सेवा शुरू होने से वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं, दिल्ली जाने वाले व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने मंत्री जी के प्रयासों पर आभार जताया।

