संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार आज दिनांक 6 फरवरी को अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वाधान में नायक जी का बलिदान दिवस जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में नायक जी की प्रतिमा के समक्ष मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद शाहजहांपुर के लोकप्रिय जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में आज के दिन छुट्टी मनाई जाने के स्थान पर नायक जी का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है जिससे कि जनपद के बच्चे नायक जी के बलिदान से प्रेरणा लें.नायक जदुनाथ सिंह जनपद ही नहीं संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष रामऔतार त्रिपाठी ने कहा कि नायक जी ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमारे देश की सीमाओं के अंदर दुश्मन की सेना को घुसने नहीं दिया और देश की सीमा पर शहीद हो गए नायक जी का बलिदान हम सभी जनपद वासियों के लिए गर्व का विषय है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एड) ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह देश की सीमाओं के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के अमर शहीदों के परिजनों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को मिलने वाली सुविधाएं दी जाएं.परिजनो के रोजी व रोटी की व्यवस्था की जाए. संस्था अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा जनपद के समस्त स्कूल कॉलेज आंगनबाड़ी केंद्रों में नायक जी का बलिदान दिवस मनाए जाने के आदेश के लिए आभार व्यक्त किया गया.इस मौके पर सभी ने गर्मजोशी व गगनभेदी जयकारो के बीच नायक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्रुप कैप्टन पी0के0गुप्ता , परामर्शदाता परिवार न्यायालय मुकेश सिंह परिहार, राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,धर्मेंद्र ,अरविंद मिश्रा सदस्य/मजिस्ट्रेट न्यायपीठ बाल कल्याण समिति,समाजसेवी अमित श्रीवास्तव,अमित शर्मा, रोहित सिंह, अमित बाजपेई,अनिल सिंह राठौर,रामकिशोर भदौरिया, अभय प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय वीर सिंह,शीशराम यादव, जावेद खान,देवेंद्र मिश्रा, वीरेश सिंह चौहान, हर्ष त्रिपाठी,प्रांजल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में मनाया गया बलिदान दिवस
Leave a Comment

