अजय मिश्रा – समृद्धि न्यूज़
जनपद में होली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संविदा कर्मियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों को एक मार्च तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित करते हुए समय से वेतन आहरण एवं वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, ताकि कर्मचारियों को त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक विलंब क्षम्य नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी अग्रिम रूप से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और त्यौहार के अवसर पर सभी को समय से वेतन प्राप्त हो, यह प्राथमिकता में रखा गया है।

