मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा ग्राम पंचायत मथाना एवं अलीपुर खालसा में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों एवं वी.एच.एस.एन.डी. सत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय आंगनवाडी कार्यकत्री, सहायिकाएं, आशा एवं ए.एन.एम. उपस्थित पायी गयी। वी.एच.एस.एन.डी. सत्रों पर जी.एम.डी उपलब्ध पायी गयी तथा बच्चों का टीकाकरण एवं वजन किया जा रहा था।
ग्राम पंचायत तेलीपुरा खालसा में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। ग्राम समाज की भूमि पर दो आंगनवाडी केन्द्र बने हुए हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं और आंगनवाडी केन्द्रों का संचालन आंगनवाडी केन्द्र भवनों के बाहर खुले में किया जा रहा था। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनवाडी केन्द्रों को प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल, पंचायत भवन अथवा अन्य किसी सुरक्षित एवं सार्वजनिक स्थल पर स्थानान्तरित कराया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हाॅडकुक्ड फूड योजना का सफलतापूर्वक संचालन करने, वी.एच.एस.एन.डी. सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन करने, आंगनवाडी केन्द्रों पर सभी पंजीकृत लाभार्थियों का एफ.आर.एस. वैरिफिकेशन शत-प्रतिशत करने तथा आंगनवाडी केन्द्रों पर शत-प्रतिशत बच्चों का वजन कर पोषण ट्रैकर पर वजन फीड करने के निर्देश आंगनवाडी कार्यकत्रियों को दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी ने मथाना, अलीपुर खालसा और तेलीपुरा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया
Leave a Comment

