जिला पूर्ति अधिकारी श्री अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल“ रणनीति लागू करने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा परिवहन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित “नो हेलमेट नोड फ्यूल“ की रणनीति लागू करने तथा उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के संबंध में जानकारी दी गयी।
उन्होंने पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पम्प पर नो हेलमेट नो फ्यूल की फ्लेक्सी/होर्डिंग लगाये जाएं, जिससे कि दो पहिया चालकों एवं सहयात्रियों में हेलमेट पहनने की आदत मे वृद्धि हो और सड़क दुर्घटनाओं तथा मृतकों की संख्या में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरुकता और जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा। यह कदम जिले में सड़क सुरक्षा के मानकों को बदलने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा भी सभी से इस अभियान में सहयोग करने की अपेक्षा की गयी।
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री आनन्द निर्मल, सेल्स आफिसर श्री सुधांशू सहित पेट्रोल पम्प स्वामी/प्रबन्धक उपस्थित रहें।
जिले में “नो हेलमेट नो फ्यूल” रणनीति लागू, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
Leave a Comment

