प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहें। बुजुर्गों को भी तेज धूप से बचाएं और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहें।
ढीले एवं हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। साथ ही, अधिक से अधिक पानी पिएं तथा ओआरएस, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। धूप में बाहर निकलते समय सिर को अवश्य ढककर रखें।

