मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला, मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ के द्वारा आज दिनांक 28.07.2026 लक्ष्मी नरायन ग्रामोद्योग विकास समिति बिसौली द्वारा संचालित मानसिक मन्दित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र मीरा जी चौकी बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संस्था के सचिव/प्रबन्धक श्री मनोज कुमार शर्मा हैं जो निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय 16 बच्चे उपस्थित मिले। भोजन मैनू के अनुरूप नहीं बना, बच्चों को खेल किट वितरित नहीं की गई है। नर्स निशा, रघुवीर आंकिक अनुपस्थित मिले। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बदायूँ अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करें। खिडकी पर मच्छर जाली, शौचालय में लाइट लगाने तथा गुणवत्तापरक भोजन निर्धारित मेन्यू एवं मात्रा में ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश संस्था के सचिव/प्रबन्धक श्री मनोज कुमार शर्मा दिये गए। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंे स्वयं सहायता समूह की दीदीओं को दिये जा रहे व्यूटीपार्लर के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।

