चंदौसी के कैथल गेट स्थित श्री मदन मोहन जी महाराज के प्राचीन मंदिर में हुआ
भव्य आयोजन!
चंदौसी 21 अप्रैल 026
आज कैथल गेट स्थित नया मंदिर नाम से विख्यात श्री मदन मोहन जी महाराज के प्राचीन मंदिर में- हाल ही में श्री मदन मोहन जी महाराज की नई प्रतिमा स्थापित की गई।
अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर बाबू ब्रजकिशोर परिवार द्वारा
वैदिक रितीरिवाज मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ व विशेष पूजा अर्चना द्वारा श्री मदनमोहन महाराज की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ढोलक व मंजीरों की थाप पर भक्ती भाव विभोर होकर भजन-कीर्तन किया जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
इसके उपरांत 21 तारीख, दिन मंगलवार को श्री मदन मोहन जी महाराज का भोग लगाकर भंडारे के रूप में प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्व. बाबू ब्रज किशोर जी के परिवार—श्री राजकिशोर जी, प्रेम किशोर जी, नेम किशोर जी, गिर्राज किशोर जी, कमल किशोर जी, ललित किशोर जी, प्रभात किशोर जी आदि समस्त परिवारजनों द्वारा मिलकर किया गया।
यह पूरा कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
धूमधाम से विराजे मदनमोहन महाराज!
Leave a Comment

