मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेमिले हमज़ा मियाँ रामपुर की सियासत गर्मायी,चुनावी तैयारियों मैं जुटे हमज़ा मियाँ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की मुलाक़ात के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही रामपुर की सियासत गर्माने लगी है यूं तो सीएम योगी से रामपुर के कई नेता अक्सर मिलते है लेकिन अब जब चुनावी चौसर बिछने लगी है तो हर मुलाक़ात के सियासी गलियारों में अलग ही माने निकाले जा रहे है बीते कुछ दिन से वह सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रिय होने लगे है ऐसे में उनकी सीएम से हुई मुलाक़ात एकाएक चर्चाओं में आ गई है मालूम हो कि हमज़ा मियाँ स्वार टांडा से पुर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके है

