मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कृषि एवं भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
सम्भल ( बहजोई) 22 जुलाई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना ,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत्त न्यूट्रीसीरियल्स घटक ,मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस उत्तर प्रदेश , श्री अन्न ( मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा बैठक के अंतर्गत बताया गया कि जनपद संभल को खेत तालाब योजना अंतर्गत कुल 13 तालाबों के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिसके सापेक्ष आज 22 जुलाई तक कुल 11 कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया गया है जिनका विवरण अनुमोदन हेतु आपके समक्ष प्रस्तुत है।उप कृषि निदेशक द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के बारे में भी जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि इस योजना अंतर्गत जनपद को भूमि सुधार कार्य हेतु कुल 350 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष जनपद में कुल 6 परियोजनाओं का चयन कर विवरण अनुमोदन हेतु मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत कार्य योजना की गाइडलाइन के अनुसार ही किए जाएं तथा समय-समय पर इसकी प्रगति से अवगत भी कराया जाये।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मिशन योजना अंतर्गत कलस्टर प्रदर्शन, आईपीएम, फसल पद्धति आधारित कृषक प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मिलेट्स किसान मेला, एक्सपोजर विजिट, मिलेट्स पार्लर आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत नई कृषकों का चयन किया जाए बार-बार एक ही कृषक का चयन किया जाए इसी क्रम में मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस कार्य योजना के अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों का कार्य निर्धारण किया गया । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की योजना अंतर्गत लक्ष्यों का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश श्री अन्न ( मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत दिए गए लक्ष्य पर चर्चा की गई उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया की योजना अंतर्गत कृषको को वितरण हेतु निशुल्क बीज मिनी किट यथा ज्वार, बाजरा , सांवा,कोदो, एवं रागी के प्राप्त हुए हैं जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देश करते हुए कहा कि कृषकों की मांग के अनुसार अधिक से अधिक क्षेत्रफल में श्रीअन्न की बुबाई कराई जाए।
सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत वर्ष 2026 -27 की कार्य योजना पर भी चर्चा की गई चर्चा करते हुए योजना के अंतर्गत अंतर्राज्यीय, राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा के कार्यक्रम में नए कृषकों का चयन किया जाए ताकि कृषकों को नई तकनीकी जानकारी मिल सके। योजना अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ महावीर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

