आज *दिनाँक-22/07/26 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका 3 वर्ष से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति कुछ कमाता नहीं है मुझे खाना खर्चा नहीं देता है मेरा पति मुझे अपने साथ ठीक से रखे तो मैं अपने पति के साथ जाने को तैयार हूं इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था द्वितीय पक्ष ने कहा अब मैं अपनी पत्नी को पूरा खर्चा देने के लिए तैयार हूँ लेकिन मुझे 4 महीने का समय चाहिए दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
2. थाना-कोतवाली *
जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका विवाह के बाद एक या दो माह ही अपने ससुराल में रही है| आवेदिका की सास ससुराल में सही से रहने नहीं देती थी आवेदिका को खाने के लिए भी ताना दिया जाता था कोई खर्चा नहीं भी नहीं दिया जाता था इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था द्वितीय पक्ष ने कहा मैं अपनी पत्नी को खर्चा देने के लिए तैयार हूं मैं अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रखूंगा|दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा म0आ0 नेहा चौहान म0आ0 शीतल चौहान म0आ0 निशा मिश्रा म0आ0 रश्मि चौधरी म0आ0 पिंकी आदि मौजूद रहीं।
परिवार परामर्श केंद्र ने दो दंपतियों में कराया समझौता
Leave a Comment

